Maharajganj News: IGRS निस्तारण में महराजगंज के चारों तहसीलों की टॉप रैंकिंग

Maharajganj News: जनपद के चारों तहसीलों ने आइजीआरएस शिकायत पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण हेतु पूरे प्रदेश की तहसीलों के लिए जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पहली बार जनपद की सभी तहसीलों ने विभिन्न पोर्टलों व शिकायत मंचो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में शासन द्वारा जारी शिकायत निस्तारण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए चारो तहसील बधाई के पात्र हैं।

maharajganj

उन्होंने बताया की जिलाधिकारी महोदय आमजन की शिकायतों के निस्तारण को लेकर अत्यंत गंभीर और जनपद में विभिन्न पोर्टलों एवं मंचो से प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की उनके निर्देशानुसार बहुस्तरीय समीक्षा की जाती है। इसमें एक अपर एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित करते हुए एक बीडीओ और एक एडीएसटीओ की त्रिसदस्यीय समीक्षा समिति बनाई गई है, जो प्रतिदिन शिकायत निस्तारण के विषय में प्राप्त आख्याओं की जांच करती है। आख्या के संतोषजनक न होने पर पुनः जिला कंट्रोल रूम से संबंधित शिकायतकर्ता से बात कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित है किया जाता है। शिकायतों के निस्तारण एवं सी श्रेणीकरण की समीक्षा प्रतिदिन अपर जिलाधिकारी स्तर पर की जाती है। इसकी नियमित समीक्षा जिलाधिकारी स्वयं भी करते हैं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर विगत में जवाबदेही तय करते हुए अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन रोकने से लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि देने तक की कार्यवाही भी की गई है। स्वयं जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन 04-05 घंटे जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने चारों तहसीलों को रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलने पर बधाई देते हुए सभी तहसीलों को लगातार शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है। चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में चारों तहसीलो को एकसाथ पहली बार आइजीआरएस के रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलना हर्ष का विषय । सभी ने जिलाधिकारी के निर्देशन व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+