Maharajganj News: खेत में लगे ट्रैप में जब फंस गया तेंदुए का शावक, वन विभाग की टीम ने ऐसे किया रेस्क्यू
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोहगीबरवा जंगल से निकला एक सावक किसान द्वारा खेत में लगाए ट्रैप में फंस गया। इसके बाद पहुंंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे दोबारा जंगल में छोड़ा।
जिले के सोहगीबरवा वन्य-जीव प्रभाग के निचलौल रेंज से सोहट गांव में एक तेंदुए का नर शावक भटककर आ गया। वो ग्राम सभा के एक किसान के द्वारा खेतों को जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए ट्रैप में फंस गया। उसकी जान जोखिम में पड़ गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी इकट्ठी हो गई. ऐसे में महराजगंज वन विभाग ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव उत्तर प्रदेश अंजनी कुमार आचार्य से प्राणी उद्यान गोरखपुर से रेस्क्यू टीम भेजने का अनुरोध किया। अनुरोध पर प्राणी उद्यान गोरखपुर के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्राणी उद्यान की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां स्थानीय पशुपालन विभाग व वन विभाग की मदद से उक्त तेंदुए को ट्रेंकुलाइज दवा का प्रयोग करते हुए ट्रैप से मुक्त कर पिंजरे में बन्द कर सुरक्षित कर लिया गया।

डॉ. योगेश ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में शावक तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ मिला। ऐसे में उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के क्रम में उसे पुनः महाराजगंज के घने जंगल में स्थित देईभार के सिंहरहना ताल के पास के मुक्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications