पत्‍नी के चरित्र पर था शक, पति ने प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट

Maharajganj News, महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिल में 10 फरवरी को मिली एक युवक की हत्या का सोनौली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो घटना के पीछे पत्‍नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसके तथाकथित प्रेमी की हत्‍या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से ही हत्यारोपित फरार चल रहा था।

पुलिस ने किया घटना का खुलासा

पुलिस ने किया घटना का खुलासा

महराजगंज जिले के एसपी रोहित सिंह साजवान ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि सोनौली कोतवाली इलाके के जगन्‍नाथपुर में दस फरवरी को एक युवक की हत्‍या कर फेंकी गई लाश बरामद हुई थी। उसकी पहचान जगन्‍नाथपुर के रहने वाले श्रीनिवास के रूप में हुई। पुलिस जब मामले की तह तक गई, तो उसे हत्‍या के पीछे आशनाई का शक हुआ। पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई की श्रीनिवास के पड़ोस में रहने वाला इंद्रकमल हत्‍या के बाद से ही गायब है।

श्रीनिवास का उसको घर पर आना-जाना नहीं था पसंद

श्रीनिवास का उसको घर पर आना-जाना नहीं था पसंद

पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि श्रीनिवास का उसके घर बराबर आना-जाना भी था। इंद्रकमल को श्रीनिवास का उसके घर पर आना-जाना नागवार लगता था। इसे लेकर उसका पत्‍नी के साथ कई बार विवाद भी हो चुका था। लेकिन, उसके बावजूद श्रीनिवास का उसके घर पर आना कम नहीं हुआ। इसे लेकर उसका पत्‍नी के साथ विवाद बढ़ता ही जा रहा था।

इंद्रकमल को पुलिस ने भेजा जेल

सोनौली पुलिस ने शक के आधार पर इंद्रकमल को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने श्रीनिवास की हत्‍या की बात कुबूल ली। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्‍नी का श्रीनिवास और एक अन्‍य युवक के साथ अवैध संबंध था। इसी कारण उसने श्रीनिवास की हत्‍या कर दी। दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, नहीं तो वो उसकी भी हत्‍या कर देता। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में केस दर्ज कर न्‍यायायल में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+