UP: क्या है Mahrajganj में मिल रहे अधजले शवों का राज, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Mahrajganj में एक माह के अंदर दो महिलाओं का अधजला शव बरामद हुआ है। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Mahrajganj News: महराजगंज जिले में महिलाओं के अधजले शव मिलने का क्रम जारी है। जहां घुघली थाना क्षेत्र में विशुनपुर गबडुआ नहर के पास शुक्रवार को पुआल में महिला का अधजला शव मिला वहीं पिछले माह में 28 मार्च को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में मैरी बोदना मार्ग पर सुबह खेत के किनारे एक महिला का अधजला शव मिला था। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर गबडुआ में नहर किनारे अज्ञात महिला का अधजला शव मिला। पुआल में आग लगाकर इसे जलाया गया है। जब शव से बदबू आने लगा तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है। तीस वर्षीय यह इस महिला के हाथ में चूड़ी, पैर में पायल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मृत महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। अन्य माध्यमों से महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।जल्द ही शिनाख्त कर इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। छानबीन की जा रही है।
Recommended Video

इसी तरह एक अन्य महिला का अधजला शव ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में 28 मार्च 2023 को मैरी बोदना मार्ग पर सुबह खेत के किनारे मिला था। इसकी शिनाख्त भी अभी नहीं हो पायी है।












Click it and Unblock the Notifications