Maharajganj News: हज यात्रा के लिए शुरु हुआ आवेदन,यह है अंतिम तिथि

Maharajganj News: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के हज यात्रा -2024 हेतु आनलाइन आवेदन दिनांक 04 दिसंबर 2023 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 20.12.2023 तक निर्धारित की गयी है।

आनलाइन आवेदन फार्म हज कमेटी आफ इन्डिया मुम्बई की बेबसाइट http://hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप्प हज सुविधा पर भरा जा सकेगा। हज आवेदन से सम्बन्धित कार्यों को जिला स्तर पर ही सम्पादित कराये जाने हेतु शासन द्वारा अनुदानित मदरसो पर हज ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलीटेशन सेन्टर खोले गये है। जहा पर इच्छुक हज यात्रियों के आवेदन आनलाइन करने एवं उनके प्रपत्रों को अपलोड कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। हज ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलीटेशन सेन्टर जिला स्तर पर खोले जाने के निर्देशों के क्रम में तहसील स्तर पर ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलीटेशन सेन्टर निर्धारित करते हुये नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

hajj yatra

जिसमें सदर तहसील हेतु नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य मतलूब अहमद मदरसा दारूल उलूम इशायतुल इस्लाम कोटवा पिपरिया परतावल चौक, शहाबुद्दीन मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम सिविल लाइन्स महराजगंज , निचलौल में श्री अनवारूल हसन मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरुल उलूम निचलौल बाजार,तथा नौतनवां में श्री इन्तजार आलम मदरसा मकतब जामिया अरबिया सेराजुल उलूम नौतनवा नामित किया गया है।

उन्होंने उक्त नामित नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अपने मदरसे मे हज ई-सुविधा केन्द्र / फैसिलीटेशन सेन्टर स्थापित इच्छुक हज यात्रियो के आनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान का प्रचार-प्रसार कराते हुये प्रत्येक दिवस की प्रगति रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+