सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच इस बात लेकर हुआ विवाद, समझाने पहुंचे ससुराल वालों ने भी पीटा

Maharajganj News: महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच सुहागरात वाले दिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि, दोनों को समझाने पहुंचे ससुराल भी इस विवाद में कूद पड़े और सभी ने मिलकर दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया।

fight between bride and groom on the First Night of marriage

यह पूरा मामला महराजगंज जिले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन ने मारपीट की जानकारी अपने घरवालों की दी, जिससे बाद दुल्हन के घरवाले उसकी ससुराल पहुंचे गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ इनकार कर दिया और वो अपने मायके आ गई। मंगलवार को अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची और दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया।

इतना ही नहीं, दुल्हन ने पुरन्दरपुर थाने के इंचार्ज को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ अपने चोटों के निशान भी दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। तो वहीं, दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

वहीं दूसरी और दुल्हन का कहना है कि ससुराल में जाने के बाद पूरा दिन गुजर गया लेकिन पति कमरे में ही नहीं आया। ससुराल के लोग उसे कमरे में भेज रहे थे। फिर भी वह नहीं आ रहा था। बड़े दबाव के बाद वो (विशाल) कमरे में आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर उसने मारने-पीटने शुरू कर दी। बाद में ससुराल के सभी लोग पति की तरफ हो गए। दहेज को लेकर मारपीट करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+