UP: सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर महराजगंज प्रशासन के सख्त तेवर, करोड़ों की जमीन हुई खाली

महराजगंज प्रशासन ने रविवार को सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को खाली कराया ।

mrj

Mahrajganj News: सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने लिए महराजगंज प्रशासन ने खास पहल की है। इसके तहत सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को लगभग सात एकड़ सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस जमीन की कीमत करोड़ों की है।

अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी तरह मान्य नहीं होगा। प्रशासन इस पर सख्त है और सरकारी जमीन हर हाल में खाली कराई जा रही है। इसी क्रम में तहसील सदर के सिंदुरिया में नहर पटरी पर अनेक लोगों द्वारा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर राजस्व, पुलिस व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाने का कार्य किया है।
डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री के आदेशानुसार लगातार सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सिंचाई विभाग के बड़े क्षेत्र पर अवैध ढंग से काबिज लोगों को सुरक्षित ढंग से हटाते हुए सरकारी भूमि को खाली करवाया गया। आगे भी सरकारी संपत्तियों को एन्टी भूमाफिया अभियान के तहत मुक्त कराने का काम प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

Recommended Video

    गोरखपुर के शिव प्रताप शुक्ला बने हिमाचल के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

    तहसीलदार सदर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो किमी के दायरे में लगभग सात एकड़ भूमि को आज मुक्त कराया गया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करोड़ों में है। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के अभियान में बाधा पैदा करने के कारण तीन व्यक्तियों सोमनाथ, राजेश गुप्ता और अंगद का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया। उन्होंने बताया कि भूमि सिंचाई विभाग की है जिसपर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।

    Gorakhpur में बढ़ते प्रदूषण को रोकने लिए बोर्ड ने की यह खास पहल, हॉट-स्पॉट के रुप में चिन्हित हुए कई जगह
    अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान के दौरान शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए एसओ सिंदुरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।अतिक्रमण अभियान में नायब तहसीलदार देश दीपक के साथ राजस्व, पुलिस व सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+