Maharajganj News:ये रहेंगी डीएम महराजगंज की प्राथमिकताएं, खुद बताया कैसे होगा विकास?

DM Maharajganj Santosh Kumar Sharma Latest News Uttar Pradesh: जिलाधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि महराजगंज की छवि एक शांतिपूर्ण और विकासप्रिय जनपद की है। एक जिलाधिकारी के रूप में मेरी प्राथमिकताओं में लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला व बच्चे प्राथमिकता में हैं। साथ ही अवसंरचनात्मक विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर भी जोर रहेगा।

जिलाधिकारी ने मीडियाकर्मियों से भी उनके सुझाव आमंत्रित किए। मीडिया बंधुओं द्वारा भी अपने सुझाव दिए गए। बैठक में पर्यटन, कृषि, अवसंरचना विकास, नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी, वृक्षारोपण सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव मीडिया बंधुओं द्वारा दिए गए।

dm maharajganj

जिलाधिकारी ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया के सुझावों को भी आगामी समय शामिल करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा है कि मीडिया और प्रशासन मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जायेंगे।

dm maharajganj

जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार अपना पदभार ग्रहण किया है। जिलाधिकारी मूलतः जिला सोनभद्र के हैं। ये 1999 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत उपजिलाधिकारी नैनीताल के रूप में किया। इन्होंने गाजीपुर, नैनीताल, चंपावत, लखनऊ, उधमसिंह नगर, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायूं, बलिया, संत कबीर नगर और बरेली के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट और बागपत के अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली। जिलाधिकारी महोदय अलीगढ़, कानपुर नगर और शाहजहांपुर के नगर आयुक्त भी रहे हैं। वर्तमान में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और और नगर आयुक्त अयोध्या के रूप में कार्यरत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+