Maharajganj News: सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर महराजगंज में हुई यह पहल
Maharajganj News: महराजगंज प्रशासन ने आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। विकास भवन सभागार में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत दो सत्रों में कार्यालयाध्यक्षों एवं उनके दक्ष कम्प्यूटर आपरेटर के साथ बैठक की गई, जिसमें निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रारूप-1 व प्रारूप-2 पर कार्मिकों की आनलाईन डाटाबेस तैयार किए जाने के संबंध में जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रारुप-1 व प्रारूप-2 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यलयध्यक्ष सुनिश्चित करें कि कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और नियमित एवं संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सांख्य प्रारूप 01 और उनका विस्तृत विवरण प्रारूप 02 के माध्यम से उपलब्ध कराएं। इस संदर्भ में उन्होंने पूरी प्रक्रिया से सभी कार्यालाध्यक्षों को अवगत कराया।उन्होंने बताया की उक्त से संबधित जानकारी www.maharajganj.nic.in पर भी उपलब्ध करायी गयी है। जहाँ से सारी जानकारी को डाउनलोड किया जा सकता है।

परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी ने कहा कि आप सभी लोग अवगत हैं कि निर्वाचन बेहद अहम कार्य है। इसलिए सभी लोग निर्धारित प्रारूप पर जानकारी जल्द से जल्द प्रेषित कर दें।
प्रशिक्षण में अग्रणी बैंक प्रबंधक अमरेश मौर्या, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीडीओ परतावल रजत गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications