Maharajganj News: पराली जलाते समय वृद्ध की मौत, डीएम ने किसानों से की खास अपील

Maharajganj News: सदर तहसील के भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में आज देर शाम पराली जलाते समय एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की आग में झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। किसान का नाम इंद्रासन गुप्ता था। किसान की मौत के बाद जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

जिलाधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने पराली जलाते समय वृद्ध किसान इंद्रासन गुप्ता की मौत के बाद उनके परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। किसान इंद्रासन गुप्ता की कुल चार पुत्रियां है जिन्हें मुवावजे की रकम भी कल दी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसान के परिवार को किसी अन्य योजना के तहत लाभान्वित किया जा सकता है, तो उसका लाभ भी परिवार को सुनिश्चित करवाएं।

dm

जिलाधिकारी ने बताया की किसान के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार भी प्रशासन द्वारा करवाया जायेगा। उन्होंने कहा की किसानों से पुनः अनुरोध है कि पराली न जलाएं। इससे उनके जीवन को भी खतरा हो सकता है।

जनपद में पराली जलाने से किसानों को लगातार रोका जा रहा है। इस दिशा में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित पुलिस विभाग भी लगा हुआ है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए अब तक 105 किसानों पर ₹ 262500/- का जुर्माना अधिरोपित किया जा चुका है। कुल 41 किसानों से 102500 का जुर्माना भी वसूला गया है और 03 कंबाइन हार्वेस्टर भी प्रशासन द्वारा सीज किया गया है।

इसके अलावा 03 लेखपालों को निलंबित किया गया है। सदर व निचलौल के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सहित डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी और सभी बीडीओ को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। 15 एटीएम/बीटीएम को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका उक्त दिन का वेतन बाधित किया गया है। इसके साथ-साथ 06 टीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ उनके माह का वेतन बाधित किया गया है। 10 एडीओ (कृषि) के नवंबर माह के वेतन को भी बाधित करने की कार्यवाही विभाग द्वारा की गई है।

प्रशासन लगातार किसानों को पराली न जलाने के लिए अभियान चला रहा। गांव-गांव में कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी लोगों को पराली जलाने के बजाय गोशालाओ के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध कर रहा है। संबंधित ग्राम प्रधानों को भी पराली गोशाला तक पहुंचाने का प्रबंध करने का निर्देशडीय गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+