Chhat Puja 2023: DM Maharajganj ने इस खास अंदाज में मनाया छठ पर्व, देखें तस्वीरें

Chhat Puja 2023: एक तरफ जहां पूरे देश में महापर्व छठ उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। महराजगंज में भी यह उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों का उत्साह उस समय कई गुना और बढ़ गया जब जिले के मुखिया अनुनय झा ने अपनी मां के साथ छठ पूजा की। इस दौरान डीएम अनुनय झा खास अंदाज में नजर आए। डीएम ने राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में छठ पूजा की।

विधि विधान से की पूजा अर्चना जिलाधिकारी अपनी माता अलका झा व अन्य परिवारजनों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शाम को पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र में राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी माता के साथ पूजन किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सरोवर में स्नान किया और सायं 05:04 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने सपरिवार विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन-अर्चन अपनी माता के साथ किया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल की भी कामना की।

maharajganj dm chhat

खास परिधान में आए नजर छठ पूजा के दौरान डीएम अनुनय झा का अलग और मनोहर रुप देखने को मिला। सादगी झलक रही थी। मां की ममता और छठी मईया की अराधना देखने योग्य थी। डीएम का पीले वस्त्र में एक नया और अनोखा अंदाज देखने को मिला।

maharajganj dm chhat

छठ पर्व की दी शुभकामनाएं जिलाधिकारी ने कहा की छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी शांति व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

maharajganj dm chhat

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ भी जिलाधिकारी महोदय को छठ पर्व की शुभकामना देने सरोवर पर पहुंचे। जिलाधिकारी परिवारजनों के साथ प्रातःकाल में फिर से उदयाचल सूर्य की उपासना के लिए सरोवर पर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+