महराजगंज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हुई यह खास पहल, डीएम - एडीएम ने ने किया निरीक्षण
Maharajganj News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर आज जनपद के सभी विकास खंडों और नगर निकायों में स्थित गोशालाओं व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ और ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त गोआश्रय स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। उनके निर्देशानुसार आज गोसदन मधवलिया सहित जनपद के समस्त 31 गोआश्रय स्थलों पर बीडीओ और ईओ के निर्देशन में व्यापक पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में गोआश्रय स्थल परिसर सहित पशु शेड, भूसा कक्ष आदि की सफाई की गई। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई और चूना/ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। अभियान के दौरान गोवंशो को भी साफ किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर सफाई अभियान का हाल जाना। जिलाधिकारी ने गोसदन मधवलिया का तो अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार ने घुघली स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि गोशालाओं में साफ-सफाई के साथ-साथ पशुओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी गोआश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम भी करने का निर्देश दिया। कहा कि पशुपालन विभाग के साथ-साथ सभी बीडीओ और ईओ सुनिश्चित करें कि गोशालाओं में सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को गोवंशो के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किया।
इससे पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 मई को भी जनपद के समस्त गोशालाओं में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया था। जिलाधिकारी ने स्वयं भी गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर गौशालाओं में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का हाल जाना था।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में गोसदन मधवलिया के अतिरिक्त 02 वृहद गो संरक्षण केंद्र, 12 कांजी हाउस, 04 कान्हा हाउस सहित कुल 31 गो आश्रय स्थल हैं, जहां कुल 2079 गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी गो आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पशु चिकित्सकों द्वारा गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications