DIG Gorakhpur ने किया महराजगंज जिले का वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश
DIG Gorakhpur Latest News Hindi Maharajganj Uttar Pradesh: गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को महराजगंज जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान वह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, श्याम देउरवां, ठूठीबारी थाने सहित कई जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे।
श्यामदेउरवां और ठूठीबारी थाने का किया निरीक्षण
डीआईजी गोरखपुर आनंद कुलकर्णी ने श्यामदेउरवा और ठूठीबारी थाने में वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के प्रचलित अभिलेखों,महिला,साइबर हेल्प डेस्क,जनसुनवाई कक्ष,भोजनालय व मालखाना का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रखरखाव व अद्यावधिक किये जाने तथा साफ-सफाई हेतु संबधित को निर्देश दिये गये।

पुलिस लाइन में लिया गार्ड ऑफ ऑनर
उन्होंने वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली तथा क्वार्टर गार्द,शस्त्रागार,स्टोर रूम,परिवहन शाखा,कैंटीन, मेस,लाइब्रेरी व आवासीय परिसर का निरीक्षण कर सभी संबंधित को उचित रखरखाव व साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
सभी शाखाओं का किया निरीक्षण
वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान डीआईजी ने पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को अभिलेखों के उचित रखरखाव व अद्यावधिक किये जाने तथा साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

पार्क,ओपेन जिम और कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन
इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में नवनिर्मित पार्क एवं ओपेन जिम का उद्घाटन कर वृक्षारोपण किया गया ।
इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित जनपदीय सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया । इसके साथ ही डीआईजी ने पुलिस लाइन,कार्यालय में आरक्षी भोजनालय,आरटीसी भोजनालय, एसओजी, स्वाट कार्यालय व षट्भुज भवन का नवीनीकरण एवं उद्घाटन किया।












Click it and Unblock the Notifications