Mahrajganj News: इस बात से मना करने पर देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट
Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देवर ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिससे भाभी ने आठ दिनों बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने धारा बढ़ाई है।
इस बात को लेकर हुआ था विवाद महराजगंज भिटौली क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाला किशोर तीन जुलाई को घर शराब पीकर आया था। शराब पीकर आने पर उसकी भाभी विमला ने इसका विरोध किया। भाभी के मना करने पर देवर भड़क गया और गाली देने लगा। भाभी ने जब उसे गाली देने से मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें विमला गंभीर रुप से घायल हो गयी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। आठ दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृत विमला के पति छोटकन व बड़ा बेटा सन्नी 21 सउदी में हैं। घर पर पुत्री रबिना 19, करीना 16 व पुत्र गुलशन 14, गोलू 12 हैं।

भिटौली थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया महिला की मौत के बाद इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications