महाराष्ट्र में कांग्रेस का धमाका! जिस सीट पर 1995 से था भाजपा का कब्जा, वही जीत ली

पूर्वोत्तर में जहां भाजपा मजबूत हुई है, तो वहीं महाराष्ट्र उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने यहां अपनी एक प्रतिष्ठित सीट गवां दी।

Kasba by-election

Maharshtra Bypoll Result: ममहाराष्ट्र उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका झटका लगा है। यहां बीजेपी अपनी प्रतिष्ठित सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाई। ये वा सीट है जिस पर लंबे समय बाद कांग्रेस कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा के गढ़ मात देना कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पुणे की कस्ब- चिचवाड़ सीट पर कांग्रेस- एनसीपी गठबंधन ने भाजपा को बड़ी शिकस्त दी है। यहां राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन दल भाजपा-शिवसेना को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा अपने गढ़ कसबा विधानसभा क्षेत्र में प्रतिष्ठा की लड़ाई हार गई। कड़े मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने को 10,000 से अधिक मतों से हरा दिया। धनगेकर को 72,599 वोट मिले, जबकि कस्बा निर्वाचन क्षेत्र में रासने को 20 राउंड के अंत में 61,771 वोट मिले।

अपनी जीत का श्रेय मतदाताओं को देते हुए धंगेकर ने कहा, 'यह मतदाताओं की जीत है क्योंकि उन्होंने मुझे जिताने की जिम्मेदारी ली थी। मैं निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और मुझ पर दिखाए गए विश्वास पर खरा उतरूंगा। उन्होंने बताया कि राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, एनसीपी नेता अजीत पवार और शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया था। वहीं भाजपा ने कहा है, "कुछ कमी रह गई होगी जिससे हार का सामना करना पड़ा। इसका विश्लेषण कर कमियों को दूर करने पर विचार किया जाएगा"।

बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र की दो विधानसभा उपचुनावों का परिणाम आया। ये सीटें हैं कसबा और पिंपरी-चिंचवड। ये सीटें बीजेपी के दिवंगत विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के बाद रिक्त हुई थीं। जिन पर उपचुनाव के लिए 26 फरवरी को वोटिंग हुई थी।

Recommended Video

    Tripura, Nagaland Election Result में चला Modi Magic, Meghalaya में उलझी तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+