CM Yogi: इन शुभ मुहूर्तों पर 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के पात्रों का होगा विवाह, देखें पूरी डिटेल

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्रों के विवाह के शुभ मुहूर्त आ गए हैं। महराजगंज के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से चर्चा की एंव पूरी जानकरी दी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता के कार्य में सम्मिलित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम मेगा इवेन्ट के रूप में 23 नवंबर, 15 दिसंबर,31 जनवरी 2024, 24 फरवरी व 5 मार्च को आयोजित होगा।

cm yogi

ऐसे करें आवेदन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आर्थिक रूप से गरीब अभिभावक जो अपनी पुत्री की शादी उक्त सामूहिक शादी कार्यक्रम में सम्पन्न कराना चाहते है । ये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा विकसित किये गये साफ्टवेयर पर आवेदकों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाईट-पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in पर लॉगिन करके आनलाइन आवेदन पत्र भरा जायेगा मरते हुये आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट आवश्यक संलग्नको यथा- कन्या के आयु सम्बन्धी प्रमाण-पत्र (स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होगें), रू० 2.00 लाख वार्षिक सीमा तक का आय प्रमाण-पत्र, विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति के मृत्यु प्रमाण-पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में न्यायालीय आदेश की प्रति, अनुसूचित जाति,जनजाति ,अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र एवं कन्य के कोर बैंकिंग सिस्टम के अधीनस्थ बैंक खाता की प्रति सहित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, महराजगंज में जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि समयान्तर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित शुभ मुहुर्त की तिथियों पर कन्याओं की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्पन्न करायी जा सके।

योजनान्तर्गत अनुमन्य कुल धनराशि 51000 के सापेक्ष प्रत्येक शादी हेतु पैंतीस हजार धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित करायी जायेगी, साथ ही दस हजार तक के उपहार सामग्री का वितरण किया जायेगा एव 6000 की धनराशि से उक्त सामूहिक विवाह समारोह को सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजक को उपलब्ध करायी जानी है। उक्त योजनान्तर्गत आनलाइन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+