प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य साल 2047 तक देश को प्रथम पायदान पर खड़ा करना- पंकज चौधरी

Maharajganj News: आजादी का अमृत महोत्सव के समापन की कड़ी में आज जिला मुख्यालय के बालाजी लॉन में "मेरी माटी, मेरा देश" के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हिस्सा लिया।

पंकज चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत एक वर्ष हम मेरे माटी, मेरा देश कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया और हम सबने इसे पूरे उत्साह से मनाया। उन्होंने वर्ष 2047 तक के समय को अमृत काल के रूप में मनाए। इन आयोजनों के पीछे उनका उद्देश्य पूरे देश को भावनात्मक रूप से जोड़ना है। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया। प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश को प्रथम पायदान पर खड़ा करना है। इसके लिए वो निरंतर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनका भाव है की सबको साथ लेकर चला जाए। इसके लिए उन्होंने सुनिश्चित किया योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको मिले। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भी पूरे देश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

pankaj chaudhary

विधायक पनियरा ने कहा कि हर घर माटी अभियान को गांव-गांव में उत्सव के रूप में मनाया गया है। हरेक परिवार से मिट्टी व चावल एकत्रित आज यहां लाया गया है। आगे ये कलश दिल्ली ले जायेंगे। इस आयोजन से प्रत्येक परिवार व नागरिक में उत्साह और गर्व का भाव है। इस तरह के आयोजन के पीछे प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य देश को एक करना और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। इसीलिए पूर्व में भी ताली-थाली बजाने से लेकर हर घर तिरंगा और अब मेरी माटी मेरा देश का आयोजन किया जा रहा है। हमने सोचा भी नही था कि हमारे गांव की मिट्टी देश के वीरों की स्मृति में बनने वाले अमृत वाटिका का हिस्सा होगी। यह प्रधानमंत्री जी के सोच के कारण संभव हुआ है।

विधायक सदर ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री पर गर्व महसूस कर रहा है। 75 वर्ष में किसी को यह ख्याल नहीं आया कि गांव की मिट्टी को राष्ट्रीय स्मारक का हिस्सा बनाया जाए। गांव की मिट्टी को कर्तव्य पथ पर डालने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। आज हम सब लोग गर्व कर सकते हैं कि कर्तव्य पथ का हिस्सा हमारे गांव की भी मिट्टी है।

अपने स्वागत उद्बोधन में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का आह्वान मा प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2021-22 में किया गया। तबसे लेकर आज तक इस महोत्सव के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरी माटी मेरा देश अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी है और मुझे बेहद खुशी है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविकांत पटेल, भाजपा जिला संयोजक श्री संजय पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष महाराजगंज व सिसवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+