प्रेमी ने फेसबुक पर लाइव आकर ग्लैण्डर मशीन से काटा अपना गला, प्यार में धोखा नहीं हुआ बर्दाश्त
इश्क़ कहता हैं मुझें एक बार कर के देख! तुझें मौत से ना मिलवा दिया तो मेरा नाम बदल देना। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में देखने को मिला, जहाँ प्रेमी ने प्रेमिका से प्यार में धोखा मिलने पर अपना गला ग्लैण्डर मशीन से काट लिया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो के दौरान यह खौफनाक कदम उठाया। युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्लैण्डर मशीन से काटा अपना गला
जानकारी के अनुसार युवक रोजी रोटी कमाने के लिए हैदराबाद गया हुआ था। लेकिन गाँव की ही एक लड़की से युवक लंम्बे समय से बेइंतहा मोहब्बत करता था। लड़का अपनी पूरी ज़िंदगी उसी लड़की के साथ बिताना चाहता था। इसी बीच उसे कही से यह सूचना मिल गई कि उस लड़की की शादी किसी अन्य जगह पर तय हो गई है। जब प्रेमी को इसकी जानकारी हुई तो प्रेमी बरदाश्त नहीं कर पाया। नतीजन उसने फेसबुक पर एक वीडियो बनाया और अपना गला ग्लैण्डर मशीन से काट लिया। लड़के ने वीडियो में पहले लड़की का नाम पता और परिजनों का नाम भी बताया, उसके बाद ग्लैण्डर मशीन से अपना गला काट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। फ़िलहाल युवक का हैदराबाद के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। इस समय पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

क्यों करते हैं लोग आत्महत्या?
एक शोध में बताया गया है कि डिप्रेशन और सुसाइड को लेकर यदि लोगों को जागरूक किया जाए तो इसके रिस्क को कम किया जा सकता है। आत्महत्या को लेकर जेंडर, पारिवारिक संरचना, आर्थिक हालात और सामाजिक-मनोवैज्ञानिक आदि जैसे कई कारक जिम्मेदार होते हैं। ज्वाइंट फैमिली में रहने वाली लड़कियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति कम होती है जबकि लड़कों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। एकल परिवार में रहने वाली लड़कियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति ज्यादा पाई जाती है। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति ज्यादा होती है। इसलिए इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए प्रसिद्ध कोटा में आत्महत्या के मामले अक्सर सुर्खियों में होते हैं।

आत्महत्या से नहीं होता कुछ हासिल
जीवन कुदरत की बनाई सबसे खूबसूरत चीज है, इसके बावजूद इंसान इसे खत्म करने पर तुला हुआ है। प्यार में बुराई नहीं है, लेकिन सही गलत का फैसला करना आना चाहिए और यह बहुत कुछ परवरिश पर निर्भर करता है। खुदकुशी किसी भी समस्या का निदान नहीं है, इसलिए बच्चों को बचपन से समझाना जरूरी है कि कम से कम मां से हर बात शेयर करें और माता पिता को भी चाहिए कि वो बच्चों के साथ दोस्त की तरह पेश आएं।
हमेशा ध्यान रखें यदि कोई युवा ऐसा कहे कि "मैं सोना चाहता हूं ताकि कभी उठ न सकूं, मैं बुरा इंसान हूं मुझे जीने का हक नहीं, मैंने अपनों को बहुत दुख पहुंचाया है, मैं नहीं रहूंगा तो मेरे घरवालों की परेशानी खत्म हो जाएगी, मैं ही उनकी परेशानी हूं, मैं अपने घरवालों को बताना चाहता हूं कि मुझे कितनी तकलीफ है" तो समझ जाइए कि सुसाइड का रिस्क काफी ज्यादा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications