जिस प्रेमिका के लिए गया था जेल, उसकी चौखट पर तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चौखट पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना में लड़की के पिता भी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में मृतक प्रेमी के भाई रोहन ने प्रेमिका के घर वालों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक की पहचान किशन आर्या (23) के तौर पर की गई है। वह बसंतपुर गांव का रहने वाला था। किशन शहर के ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। बता दें कि किशन शनिवार की शाम को लड़की के घर पहुंचा, उसके घर के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्रेमिका के घर के बाहर उसका शव पड़ा था। वहीं, मृतक के परिजन ने लड़की के घरवालों पर किशन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं, युवती के परिजनों का कहना है कि किशन ने खुद आग लगाई थी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

प्यार में खा चुका था जेल की हवा

प्यार में खा चुका था जेल की हवा

बता दें कि बसंतपुर गांव निवासी किशन आर्या दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन भी है। आरोप है कि दो साल पहले वह इसी लड़की को भगा कर ले गया था। उस वक्‍त युवती नाबालिग थी। लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था, जिसमें किशन को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद फिर दोनों साथ चले गए थे।

साथ रह रहे थे युवक-युवती

साथ रह रहे थे युवक-युवती

एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि किशन और युवती शादी किए बिना ही साथ रह रहे थे। 11 दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवती अपने घर आ गई थी। एएसपी के मुताबिक, किशन के परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने उसे आग लगा दी। वहीं, लड़की के घरवाले कह रहे हैं कि वह खुद पेट्रोल लेकर आया था। शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर लाइटर से खुद को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+