पहले बनाया गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल

महाराजगंज। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी प्रेमी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

boy friend make objectionable video of girlfriend in maharajganj

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक लड़की को उसके प्रेमी ने ही बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी बार-बार अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

लड़की की शिकायत के बाद पहले तो पुलिस टालमटोल करती रही। लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद आनन-फानन में पनियरा पुलिस ने आरोपी प्रेमी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित जान से मारने की धमकी का मामला पनियरा थाने में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी ने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+