महराजगंज: 6 केन्द्रों पर पर 26 सौ परीक्षार्थी देंगे संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

Mahrajganj News: महराजगंज में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी केंद्र प्रतिनिधियों, केंद्राध्यक्षों, सहायक केंद्राध्यक्षों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों से संबंधित दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ और जान लें ताकि परीक्षा के दिन कोई दुविधा न रहे। उन्होंने परीक्षा के एक दिन पूर्व सभी केंद्राध्यक्षों को कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की समीक्षा कर लेने और जरूरी निर्देशों से अवगत कराने के लिए कहा।

dm

जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र प्रतिनिधि व स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने- अपने केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं की जाँच एक दिन पूर्व ही कर लें और कोई कमी मिलने पर केंद्राध्यक्ष के माध्यम से उसे दुरुस्त कारवां लें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व या बाद में प्रवेश न दें। मोबाइल केवल अधिकृत अधिकारियों के पास ही हो, इसको भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीनों की उपलब्धता प्रत्येक केंद्र पर निर्धारित संख्या में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Mahrajganj: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की उपस्थिति में हुई जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक

उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस व सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दिन सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंच जाएं। कोई समस्या होने पर कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकरियों को सूचित करें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राचार्य जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज ने बताया कि इस वर्ष जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 2600 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिनके लिए 06 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रति दो केंद्र पर एक एसडीएम को केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। जबकि 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 12 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों को अधिकतम परीक्षा शुरू के 30 मिनट बाद तक प्रवेश दिया जाएगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिग्राम, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, अपर उपजिलाधिकारी मो. जशीम व महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+