विदेशी महिला नेपाल भागने की थी फिराक में, ऐसे चढ़ी सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे, सामने आई ये चौंकाने वाली बातें
Maharajganj News: भारत नेपाल सीमा सोनौली पर लगातार विदेशी महिलाओं की गिरफ्तारी का क्रम बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व यहां उज़्बेकिस्तान की महिला अवैध तरीके से प्रवेश के दौरान पकड़ी गई थी। बुधवार रात एक यूएसए महिला भारत के सोनौली से गिरफ्तार की गई। यह महिला काफी समय से प्रयागराज में साध्वी का रूप धारण कर रह रही थी। पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, साध्वी के भेष में एक यूएसए की महिला कुछ अन्य संतों के साथ भारत से नेपाल में प्रवेश कर रही थी। जांच के दौरान आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन में पता चला कि वह महिला का पासपोर्ट भारत सरकार ने प्रतिबंध किया है। वह अवैध तरीके से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित एक आश्रम में फर्जी आधार कार्ड बनाकर रहती थी।आधार कार्ड पर नाम वंदना सिंह पुत्री किशोर सिंह निवासी 213/3 बरवी कहरा महोबा यूपी अंकित है। जबकि उसका सही नाम कोलिंन पैट्रिक लिंच उम्र 35 वर्ष है। वह मूलतः 15 मिलर स्ट्रीट राहोबोथ एमए यूएसए की रहने वाली है।

पहले भी रह चुकी है भारत में महिला 2010 में वैध वीजा पर भारत आई थी। इसके बाद कई बार वह भारत आई। 28 सितंबर 2019 को वह भारतीय ई-वीज़ा लेकर दिल्ली आई और उसके बाद वह 9 मार्च 2023 तक क्रिया योगा आश्रम एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट झूंसी प्रयागराज यूपी में रही। इसके बाद वह चली गई। ई - वीज़ा, क्रमांक -900AFD28N पर 19-मार्च-2023 को स्विट्जरलैंड से मुंबई आई, लेकिन इस बार मुंबई एयरपोर्ट पर उसका इंट्री रिफ्यूज कर दिया गया। उसका भारत में आने का वीजा वैध नहीं था। उसे भारत में आने की अनुमति नहीं दी गई और उसे वापस स्विट्जरलैंड भेज दिया गया। उसके पासपोर्ट पर 20 मई 2023 को स्विट्जरलैंड का आगमन इमीग्रेशन मोहर एवं 21-मई-2023 को स्विट्जरलैंड से प्रस्थान की मोहर उपलब्ध है।
नेपाल में भी रुकी थी महिला छानबीन में पता चला कि महिला 22-मई 2023 को नेपाल पहुंची, जहां वह नेपाल के निवासी मोहन प्रसाद लमीछाने निवास का पता माकान क्रमांक 15 बलाजु हाइट मुंसिएएलिटी बागमती काठमांड़ों नेपाल के साथ उसके घर पर रही। 12-जून-2023 को विदेशी महिला एक कार से भारत में बिना एमिग्रेशन प्रक्रिया पूरा किए अनाधिकृत तरीके से प्रवेश की और इलाहाबाद के उसी आश्रम में रहने लगी। आश्रम से उसको फर्ज़ी आधार कार्ड बन गया। फिर उसे ज्ञात हुआ कि उसका नेपाल का वीजा 19-अगस्त 2023 को समाप्त हो रहा है। इसलिए वह नेपाल वीज़ा वैद्यता विस्तार के लिए जा रही थी, जो मुख्य गेट सीमा सोनौली पर रूटीन जांच के दौरान पकड़ी गई।
नौतनवां क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की जांच हो रही थी। इस दौरान एक विदेशी महिला फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ी गई। उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications