Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट, लगे पोस्टर
भारत- नेपाल सीमा पर खालिस्तान बनाने की मांग कर रहे अमृतपाल सिंह के पोस्टर लगाने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Amritpal Singh News Indo Nepal Border: खालिस्तान की मांग करने वाले संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सोनौली सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में अमृतपाल सिंह व उसके एक साथी पपलप्रीत के पोस्टर भी लगाए गए हैं। ये पंजाब से फरार चल रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब में खालिस्तान की मांग फिर से शुरु करने वाला अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है। उसके कई साथी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके साथियों को जालंधर से गिरफ्तार किया जा चुका है।अमृतपाल 19 मार्च की रात से हरियाणा से अपने साथी पपलप्रीत के साथ फरार है। इसे लेकर सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गयी है। सभी जगहों पर दोनों के पोस्टर लगा दिए गए है। नेपाल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। पोखरा, काठमांडों सहित नेपाल के प्रमुख रास्तों पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर है।
महराजगंज के भारत- नेपाल सीमा सोनौली के साथ ही 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सोनौली प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि खालिस्तान की मांग कर रहे अमृतपाल सिंह का लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद से ही सीमा पर इनके पोस्टर लगा दिए गए हैं। सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। विशेष सावधानी बरती जा रही है।

कौन है अमृतपाल सिंह
पंजाब का रहने वाला तीस वर्षीय अमृत पाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख है। यह खालिस्तान की मांग कर रहा है। इसे लोग दूसरा जरनैल सिंह भिंडरावाले भी कह रहे हैं। भिंडरावाले ने 1980 के दशक में सिखों के लिए अलग देश खालिस्तान की मांग उठाई थी और पूरे पंजाब में अशांति फैला दी थी।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
