Agniveer Bharti 2023: बनना चाहते हैं अग्निवीर तो जल्द करें आवेदन, यह है अंतिम तिथि
अग्नीवीर भर्ती के लिए आवेदन तिथि इसी मार्च में समाप्त हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

Agniveer Bharti 2023: थल सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष होने वाले अग्नीवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। अग्निवीर बनना चाहते हैं तो जल्द आवेदन करें।
महराजगंज जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, निदेशक भर्ती भारतीय थल सेना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महाराजगंज सहित 13 जिलों में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।
भारतीय सेना द्वारा अभ्यर्थियों की मदद हेतु 'ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में कैसे सम्मिलित हों' नाम से वीडियो www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट और https://youtu.be/cp4DJCollYk, ,https://youtu.be/sOmZq9YILbM, https://youtu.be/n6Tc40m5Qvo https://youtu.be/WBdTL2iiMEY, https://youtu.be/w3mabrlbiOw जैसे यूट्यूब लिंक पर डाले गए हैं, जिनके माध्यम से अभ्यर्थी पूरी प्रक्रिया को समझ सकते है।
केन्द्र सरकार की इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को सेना में भर्ती किया जा रहा है। जो युवा अग्नीपथ योजना के तहत भर्ती लेंगे, उन्हें अग्नीवीर कहा जाएगा। इन अग्नीवीरों को चार साल के कार्यकाल पर एक चौथाई अग्निवीरों को एसएसबी में कम से कम 15 वर्ष की अवधि के लिए नियमित संवर्ग के रुप में नामांकित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications