Mahrajganj news: दुष्कर्म व हत्या के आरोपी ने सिपाही की मदद से बयान बदलने के लिए पीड़िता को दिए थे नौ लाख
Mahrajganj news: युवती के साथ दुष्कर्म और फिर उसके पिता की हत्या मामले में आरोपी मासूम रजा फरार चल रहा है। एसपी महराजगंज ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें गठित की हैं। जांच के दौरान पुलिस कई बड़े खुलासे कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी मासूम रजा ने पीड़िता को बयान बदलने के लिए नौ लाख रुपए दिए थे। इसमें दो सिपाहियों ने उसकी मदद की थी। दोनों सिपाही जेल जा चुके हैं।
सीओ अजय सिंह के ने बताया कि , पहले पीड़िता ने जो आरोप लगाए थे, उनकी जांच करने में वो हमारा पूरा सपोर्ट कर रही थी। फिर अचानक बदले बयान से शक हुआ। इसके बाद वो पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचे, जहां उन्हें पूरी सच्चाई पता चली। पीड़िता ने उन्हें बताया, राही मासूम रजा का करीबी गुड्डू, कोतवाली का सिपाही आबिद अली ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया। उसको पैसे देकर मुंह बंद रखने के लिए बोला। बयान न बदलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने हमें 9 लाख रुपए भी दे दिए। मदद करने वाले सिपाहियों को जेल भेज दिया गया है।

उधर बीजेपी ने भी आरोपी नेता राही मासूम रजा को भी पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है। राही मासूम अभी फरार है। जिसके लिए एसपी ने 15 टीमें गठित की हैं।












Click it and Unblock the Notifications