Maharajganj News: किशोरी ने खुद को दी दर्दनाक मौत, सुसाइड नोट पढ़ उड़े परिजनों के होश

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें प्रेमी से धोखा खाने के बाद 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी है। मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें उसने अपनी मौत का कारण भी बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा की रहने वाली एक छात्रा सोमवार को बल्लो गांव के पास बड़ी नहर में कूद गई। नहर की पटरी के पास छात्रा का बैग, दुपट्टा, आईडी कार्ड व एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि वह एक साल तक उसके साथ रिलेशन में रह चुकी थी। उसके बाद उसके प्रेमी ने उसे छोड़ किसी और से शादी करने का निर्णय लिया था। छात्रा ने यह भी लिखा थाकि अब वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका प्रेमी उसकी मौत का कारण है। उसे छोड़ियेगा नहीं, यही मेरी अंतिम इच्छा है।

maharajganj

कोतवाली पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रा का सुसाइड नोट, बैग, आईडी कार्ड मिला है। इसी आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+