MP News: मिस्ड कॉल से पहली बार मतदाता बने युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा युवा मोर्चा, वैभव पंवार का बड़ा बयान

बीजेपी युवा मोर्चा देश भर में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। इसके लिए नव मतदाता सम्मेलन, घर-घर जाकर संवाद, महाविद्यालयों के बाहर पंजीकरण शिविर लगाने के कार्य किए गए हैं। 12 जनवरी को प्रदेश भर में ''युवा मतदाता भारत का भाग्य विधाता-वाद विवाद प्रतियोगिता'' का आयोजन किया गया।

25 जनवरी को देश के आठ करोड़ नव मतदाताओं में चिन्हित 50 लाख मतदाताओं का महासम्मेलन आयोजन किया जाएगा, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। 25 जनवरी को मध्य प्रदेश के हर विधानसभा में दो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे।

Yuva Morcha will connect youth who became voters for first time with BJP through call Vaibhav Panwar

इस तरह से मध्य प्रदेश में 460 स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन होगा, जिसमें 18 से 23 वर्ष के पांच लाख नव मतदाताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। ये बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य व मध्यप्रदेश युवा मोर्चा की सह प्रभारी देवश्री शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि देश भर में लगभग 8 करोड़ नव मतदाता हैं, जिसमें करीब 52 लाख से अधिक नव मतदाता मध्यप्रदेश में हैं। देश भर के एक करोड़ और मध्यप्रदेश के करीब 10 लाख नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को मोबाइल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उक्त नंबर पर मिस्ड कॉल करके नव मतदाताओं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

चेन्नई और लखनऊ में होंगे सम्मेलन

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने बताया कि 25 जनवरी को आयोजित नव मतदाताओं के महा सम्मेलन दो स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। एक सम्मेलन चेन्नई और दूसरा लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन व विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नव मतदाता युवा मोर्चा के जरिए पार्टी से जुड़ रहे हैं।

नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बना रहा युवा मोर्चा

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने कहा कि मोर्चा 1 जनवरी से नव मतदाताओं को लेकर अलग-अलग तरह के आयोजनों के लिए नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बना रहा है। मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को नमो एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील साहू और अभिनव शर्मा उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+