प्रेमिका से मिलने गए युवक को लोगों ने पेड़ से बांधकर जानवर की तरह मारा
मध्य प्रदेश के सतना इलाके में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बेरहम सजा दे डाली।
सतना। मध्य प्रदेश के सतना इलाके में गांववालों ने एक युवक के पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। घटना सतना के रामपुर इलाके की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, कथित प्रेम-प्रसंग के चलते गांववालों ने उसे पकड़कर अमानवीय तरीके से मारा है।

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पकड़ा
सतना के रामपुर गांव में एक युवक को प्रेम-संबंध के आरोपों के तहत ग्रामीणों की भीड़ ने बेरहम सजा दी। गावंवालों का कहना है कि युवक गांव की किसी महिला से प्रेम करता है और उसी से मिलने आया था। गांववालों ने युवक को पकड़ लिया।

रस्सी लपेटकर पेड़ से बांधा, फिर पीटा
इसके बाद युवक को एक पेड़ से मोटी रस्सी लपेटकर बांध दिया गया। भीड़ ने फिर युवक को प्रेम करने की सजा देनी शुरू की। गांव के लोगों ने युवक को लाठी, डंडों, लात-घूंसों से जमकर मारा। इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो हिला देनेवाली हैं।

पुलिस ने कहा, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
घटना के बारे में सतना के एएसपी ने बताया है कि युवक अपनी किसी परिचित महिला से मिलने के लिए गया था। उसको पीटने में जो लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications