पैर के ऊपर से निकल गई ट्रेन की कई बोगियां, देखिए फिर क्या हुआ
Recommended Video

अहमदाबाद। युवक को चलती गाड़ी से उतरकर पानी भरना उस समय मंहगा पड़ गया है जब उसका संतुलन बिगड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया। मामला बुरहानपुर रेलवे स्टेशन का है। उत्तर प्रदेश के नारायणपुर जिला सुल्तानपुर का रहने वाला संजय गौतम घर जा रहा था। वह नासिक रोड से साकेत एक्सप्रेस में सवार हुआ था। जब ट्रेन बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वह पानी भरने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गया। वह पानी लेने के लिए प्लेटफार्म की तरफ ना उतर कर दूसरी तरफ उतरा था।

जब पानी भर ही रहा था तभी ट्रेन चल पड़ी
जब पानी भर ही रहा था तभी ट्रेन चल पड़ी हड़बड़ी में ट्रेन पकड़ने के लिए भागे युवक का ट्रेन में चढ़ते पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जब तक वह कुछ समझ पाता उसका पैर कट चुका था। देखते ही देखते उसके पैर के ऊपर से कई डिब्बे गुजर गए। ट्रेन के गुजरने के बाद उसने अपने पैर की ओर देखा तो वह बेहोश हो गया।

युवक के पैर से काफी खून निकल चुका था
मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंचे। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक के पैर से काफी खून निकल चुका था जिसके चलते उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।

शाम तक युवक के परिजन नहीं पहुंच पाए
जीआरपी के जवानों ने युवक से उसका घर पता लेकर सूचना दे दी है। हालांकि कल शाम तक युवक के परिजन नहीं पहुंच पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications