पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा, वो गुहार लगाता रहा-'मेरी बात सुनो, देखें वीडियो

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर में एक युवक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लोग एक युवक को पकड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही पुलिसकर्मी उसे बैल्ट से पीट रहा है। वह इस कदर उसकी पिटाई करता है कि पीटते-पीटते बैल्ट भी टूट जाता है।

young Man beaten By PoliceMan in Alirajpur Madhya Pradesh

इस बीच एक युवक पुलिसकर्मी को लाठी भी लाकर देता है। साथ ही जमीन पर गिरा युवक उठकर खड़ा होने की कोशिश करता है और पुलिसकर्मी की ओर लपकता है, मगर पुलिसकर्मी उसकी पिटाई जारी रखता है। युवक की पिटाई क्यों ​की जा रही है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। ना ही यह पता लगा है कि घटना कब की है। पिटने वाला युवक बस इतना कह पा रहा है कि 'मेरी बात सुनो...'

पुलिसकर्मी उसकी एक नहीं सुनता है और गालियां देते हुए उसकी पिटाई जारी रखता है। वीडियो को अनुराग द्वारे नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'तस्वीरें आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर की हैं। लगता है पुलिसकर्मी कानून हाथ में लेने को फैशन समझने लगे हैं... इतनी बेरहमी!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+