MP Weather: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, इन इलाकों में चलेगी लू

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा और इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि कुछ हिस्सों में झुलसाने वाली लू का यलो अलर्ट है।

देश के कई हिस्सों को कवर कर चुका मानसून अब मध्य प्रदेश में 3-4 दिन की देरी से पहुंचेगा। इसके पीछे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम कमजोर होने का मुख्य कारण माना जा रहा है।

MP Weather Update

मौसम विभाग की माने तो 19 तारीख तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, अलीराजपुर, झाबुआ, धार और सिवनी के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी भापोल, इंदौर, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन और रतलाम के लिए आंधी और गरज चमक के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में लू का अलर्ट
प्रदेश भर में इन दिनों मौसम के दो मिजाज देखने मिल रहे हैं। कई जिलों में बारिश के बाद गर्मी से राहत देखी गई है, तो कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बीते दिनों खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म जगह रही यहां 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. विजावर- 45.3, ग्वालियर-44.6, नौगांव-44.6, सिंगरौली-44.4, रीवा-44.2, सतना-44.1, सीधी- 43.8, दमोह-43.5, निवाड़ी-45.0 तापमान दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+