आदिवासी वर्ग के लिए समर्पित है विश्व आदिवासी दिवस, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कही जरूरी बात
विश्व-आदिवासी-दिवस पर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज आदिवासियों के बीच गंधवानी पहुंचे जहां उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर उन्हें संबोधित करते हुये कहा कि आज का दिन संघर्षशील आदिवासियों को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि मैं पूरे आदिवासी समाज के हक और अधिकारों के लिए अपनी तरफ से जितना ज्यादा संभव होता है, कोशिश करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।

सिंघार ने कहा कि नई पीढ़ी के आदिवासी युवकों को शिक्षा और रोजगार दिलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है और हमारी कोशिश है कि हम उन्हें ये दिलाकर रहेगे। गंधवानी में आयोजित जनसभा में विश्व आदिवासी दिवस के विशेष अवसर पर विधायक सचिन यादव, विधायक भंवर सिंह शेखावत, महेश पटेल प्राचीलाल मेड़ा, मुकेश पटेल, विधायक पांचिलाल मेड़ा, राधेश्याम मुवेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस गण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आदिवासी वर्ग के आमजन उपस्थित थे।
धार जिले के टांडा में आदिवासी दिवस पर आयोजित रैली में शामिल होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत में कहा, "विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मैं देश और प्रदेश के आदिवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन भाजपा आदिवासियों के अधिकारों का दमन कर रही है। इस दिन छुट्टी नहीं दी गई और प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल न हों। क्या भाजपा आदिवासियों को देश की मुख्य धारा में शामिल नहीं करना चाहती? भाजपा आदिवासियों को जहरीले सांप की तरह डस रही है।"
उमंग सिंघार ने आगे कहा, "ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। भाजपा आदिवासी दिवस का विरोध क्यों कर रही है, जबकि होली, दीवाली, राखी, और मुहर्रम पर छुट्टी दी जाती है। अगर आदिवासी दिवस का आयोजन हो रहा है तो मप्र सरकार को इससे क्या परेशानी है? मुझे लगता है कि भाजपा अब जहरीले सांप की तरह हो गई है जो आदिवासियों को डसने का काम कर रही है। यह आदिवासियों का अपमान है, और इसे हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications