हमने बदली है प्रदेश की अर्थव्यवस्था, बहनों को गरीबी के दलदल से निकालकर लखपति बनाना है: CM शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, किसान की फसलें बिना पानी के सूख जाती थी तो सिंचाई को हमने प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा। मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बदली है। अगर 71 हजार करोड़ से 13 लाख करोड रुपए पार हुए हैं तो उसमें सबसे बड़ा योगदान, सिंचाई का है।
मध्यप्रदेश में शानदार सड़कों का जाल, बिजली का उत्पादन, फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट जैसी सुविधाएं दी है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राशि दे रहें हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को सशक्त करने का काम किया है।

50 प्रतिशत रिजर्वेशन
बेटियां कोख में मारी जाती थी, बेटे ज्यादा पैदा होते थे, तब लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना अस्तित्व में आई। बहनों के राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां 50 प्रतिशत रिजर्वेशन स्थानीय निकायों के चुनाव में बहनों को देने का काम किया है। बेटियों को 30 प्रतिशत पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया। लाड़ली लक्ष्मी के बाद रिजर्वेशन, लाड़ली बहना और अब लखपति दीदी तक का सफर महिला सशक्तिकरण का बहुत सशक्त सफर है।
बहनों को लखपति बनाना है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, धनतेरस और दिवाली जैसे पावन त्यौहार पर बहनों के खाते में 7 तारीख को ही किश्त डाल दी गई थी। उन्होंने कहा कि, मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि, मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहनें हैं, लेकिन जो बहने छूट गई हैं चुनाव के बाद उनके भी नाम जोड़ दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, मुख्यसमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत बहनों को पक्के मकान बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा। जिनके पास रहने की जमीन नहीं है उन्हें पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाएंगे। आगे हमारा लक्ष्य है कि, हर बहन की आय सालाना 1 लाख रूपए से ज्यादा करना है और बहनों को गरीबी के दलदल से बाहर निकालकर लखपति दीदी बनाना है।
भाजपा को एकतरफा आशीर्वाद दें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 8 चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए जनसमुदाय से मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, और डबल इंजन की सरकार में मोदी जी के आशीर्वाद से हमने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है लेकिन मध्यप्रदेश को विकास की राह पर और भी आगे ले जाकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाना है। जिसके लिए मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी है। इसलिए प्रदेश में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में एकतरफा आशीर्वाद देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनाना है।
इन विधानसभाओं में मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों आमला में डॉ. योगेश पंडाग्रे, भैंसदेही में महेन्द्र सिंह चौहान, मानपुर में मीना सिंह, केवलारी में राकेश पाल सिंह, बरघाट में श्री कमल मस्कोले, छिंदवाड़ा में विवेक बंटी साहू, परासिया में श्रीमती ज्योति डेहरिया और सौंसर में नानभाऊ माहोड के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications