सांप डसने के बाद गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म देकर तोड़ा दम, बच्चे तक इसलिए नहीं पहुंच सका जहर

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली क्षेत्र के गांव बोरी में एक परिवार की खुशियों की बीच मातम छा गया। प्रसव के बाद मां की मौत हो गई, वहीं बच्चे को जिंदा बचा लिया गया। बच्चे की भी जान को खतरा था, वो इसलिए क्योंकि मां को प्रसव से पहले सांप ने डस लिया था।

Woman Gave Birth a Male Child After Snake biting in Dewas MP

मामले के अनुसार आदिवासी गांव बोरी की एक गर्भवती महिला बाइसाबाई को मंगलवार शाम सांप ने डस लिया। पति रणजीत व परिजन उसे तुरंत बागली के निजी अस्पताल ले गए। यहां रात 8 बजे बेटे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। खास बात यह कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है।

निजी अस्पताल के डॉ. जान जोसफ ने बताया कि महिला को बहुत ही जहरीले सांप ने डसा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हाे गई लेकिन जहर का प्रभाव बच्चे पर नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है गर्भवती महिला व बच्चे के बीच एक बैरियर रहता है, इसलिए महिला के शरीर में फैला जहर बच्चे तक नहीं पहुंचा। देवास जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि गर्भवती महिला और बच्चे के बीच में एक बेरियर रहता है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मां से बच्चे तक नहीं जाती है और कुछ बच्चे से मां के पास नहीं आती हैं। इस बेरियर के कारण ही जहर बच्चे तक नहीं पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+