शिवपुरी में महिला को दी बाइक सवार युवक ने लिफ्ट, फिर हो गई चप्पलों से पिटाई
शिवपुरी में बाइक सवार एक शख्स को महिला ने जमकर पीटा, मौके पर मौजूद भीड़ ने भी बाइक सवार को पीटा
शिवपुरी, 18 सितम्बर। शिवपुरी में एक महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार युवक ने महिला को लिफ्ट दे दी लेकिन इसके बाद बाइक सवार युवक महिला को किसी अनजान रास्ते पर ले जाने लगा। महिला ने जब इस बात का विरोध किया और बाइक रोकने को कहा तो बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी। जिसके चलते महिला बाइक से कूद गई इसके बाद उसने बाइक सवार को पकड़कर चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी।

नरवर इलाके में हुई पिटाई
दरअसल टेकसिंह नाम का एक युवक बाइक पर सवार होकर नरवर की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे एक महिला मिली। महिला ने टेकसिंह से लिफ्ट मांगी। महिला को देखकर टेक सिंह ने बाइक रोक दी और महिला को अपनी बाइक पर बिठा लिया इसके बाद टेकसिंह ने बाइक स्टार्ट की और आगे बढ़ा दी।

अनजान रास्ते पर ले जाने लगा टेक सिंह
महिला का आरोप है टेक सिंह कुछ दूर जाने के बाद अनजान रास्ते की तरफ बढ़ने लगा। उसने बाइक एक ऐसे रास्ते की तरफ मोड़ दी जहां महिला को जाना ही नहीं था और उसके लिए वह रास्ता अनजान था। इस बात का महिला ने विरोध किया और बाइक रोकने की कहने लगी लेकिन टेक सिंह ने बाइक नहीं रोकी।

चलती बाइक से कूद गई महिला
जब टेक सिंह ने बाइक नहीं रोकी तो महिला ने हिम्मत दिखाई और महिला चलती बाइक से नीचे कूद गई। इस वजह से बाइक का भी संतुलन बिगड़ गया और टेक सिंह को बाइक रोकनी पड़ी। जिसके बाद महिला ने टेक सिंह को पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दी।

मौके पर जमा हुई भीड़ ने भी की पिटाई
मौके पर मौजूद लोगों को जब मालूम हुआ कि एक शख्स एक महिला को जबरन अपने साथ ले जा रहा है तो लोगों ने टेक सिंह को पकड़ लिया और लोगों ने भी टेक सिंह को जमकर पीटा। टेक सिंह के हाथ बांध दिए गए और उसके साथ काफी देर तक मारपीट की गई। वहां मौजूद लोगो नें उसका वीडियो भी बना लिया। इस दौरान टेक सिंह के साथ काफी देर तक मारपीट की गई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications