'पतियों को घर में शराब पीने को कहें पत्नियां', शराबियों को सुधारने का मंत्री का अजीबो गरीब नसीहत
मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने महिलाओं को अनोखी सलाह दी है। नारायण सिंह कुशवाह महिलाओं को सलाह दे रहे हैं कि वे अपने पतियों को घर पर शराब लाने और पीने के लिए कहें, ताकि उन्हें शर्म आए और शराब पीना छोड़ देंगे। उनकी इस सलाह पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस का कहना है कि कुशवाहा महिला विरोध मंत्री है। वे घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।
गौरतलब है कि सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा 28 जून को विभाग में ही नशा मुक्ति अभियान को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा, 'पुरुष के शराब छोड़ने में सबसे बड़ा योगदान है।

माता-बहनें चाहें कि मेरा पति शराब न पीये तो पहले उसे यह बताएं की शराब बाजार में कहीं मत पीयो। आप तो शराब घर ले आओ, खाना खाओ और मेरे सामने पीयो। जब वो आपके सामने पियेंगे तो उनकी पीने की आदत कम होगी। धीरे-धीरे वो पीना बंद कर देंगे।
क्योकि, उसे ये शर्म आएगी कि मैं पत्नी और बच्चों के सामने शराब पी रहा हूं। उसे यह भी बताएं कि आगे जाकर तुम्हारे बच्चे भी शराब पीएंगे। देख लो, शराब पीने वालों की क्या हालत हो रही है। ये प्रैक्टिकल है कि इससे उसकी शराब बंद हो जाएगी।
कांग्रेस ने बताया महिला विरोधी
मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा की इस सलाह पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि मंत्री शराब बंदी की जगह घर में पुरुषों को शराब पिलाने की सलाह दे रहे हैं। उनका यह बयान महिला हिंसा को बढ़ावा देने वाला है। पुरुष घर मे पीएंगे तो महिलाओ को पीटेंगे। मंत्री कुशवाहा महिला विरोधी हैं।
बाहर पीने वाले पतियों से कहें शराब घर लाकर पिएं- महिला बच्चों के सामने शराब पियेंगे तो उन्हें शर्म आएगी,शराब पीने वालों को महिलाएं बेलन दिखाएं, शराब पीकर घर आने वालों को खाना बनाकर मत दो
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) June 28, 2024
महिलाएं कम्युनिटी बनाएं, बेलन गैंग बनाएं - सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह pic.twitter.com/tCq3Uqe7GL












Click it and Unblock the Notifications