Video: 'पत्नी को नहीं पढ़ाना' उत्तर पुस्तिका के पति ने कर दिए टुकड़े-टुकड़े, लोग बोले- ज्योति मौर्य केस का असर

Shivpuri News:

Shivpuri News: मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एग्जाम हॉल में परीक्षा दे रही एक महिला के पति ने उसकी आंसर शीट फाड़ दी है। इतना ही नहीं पति बोला, मुझे पत्नी को नहीं पढ़ाना। घटना का वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद लोग इसे यूपी की एसडीएम ज्‍योति मौर्या केस से जोड़कर देख रहे हैं। [वीडियो नीचे]

पति के मर्जी के खिलाफ परीक्षा दे रही महिला की आंसर शीट परीक्षा हॉल में घुस कर फाड़ दी। आंसर शीट फाड़े जाने के बाद महिला फफक-फफक कर रोने लगी। आरती लोधी के पति मनमोहन लोधी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी को नहीं पढ़ाना है। इसके बाद यह युवक एग्जाम सेंटर से फरार हो गया। जानकारी अनुसार आरती ने अपने मायके से परीक्षा फॉर्म भरा था। पति उसे पढ़ाना नहीं चाहता।

husband tore the answer sheet

आरती ने बताया कि पति उसे परेशान करता है। इसलिए वह मायके में रहती है। अब उसने परीक्षा केंद्र में घुसकर ऐसी हरकत कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में शनिवार को भोज मुक्त यूनिवर्सिटी में मटया गांव की रहने आरती लोधी बीए थर्ड ईयर समाजशास्त्र का एग्जाम दे रही थी। शाम लगभग 4.45 बजे आरती का पति मनमोहन लोधी परीक्षा केंद्र में पहुंचा। उसने पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी।

Recommended Video

    'पत्नी को नहीं पढ़ाना' उत्तर पुस्तिका के पति ने कर दिए टुकड़े-टुकड़े, लोग बोले- ज्योति मौर्य केस का असर

    इस घटना को लोग उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्य के केस से जोड़कर देख रहे हैं। मनमोहन के गैरकानूनी तरीके से एक्जाम सेंटर में घुसने और आंसर शीट फाड़ने के बाद कॉलेज प्रबंधक ने पुलिस के हवाले कर दिया।

    शासकीय महाविद्यालय के अंदर घुसकर कॉपी फाड़ने का माामला पुलिस में भी पहुंचा। लेकिन महिला इस घटना में कार्रवाई नहीं चाहती। पत्नी के बयान लेने के बाद पुलिस ने मनमोहन को जाने दिया। प्रिंसिपल एसएस गौतम ने जानकारी दी कि महिला ने पति-पत्नी का विवाद बताकर आगे किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+