बेटे-भतीजे की हत्या करके गया जेल, 13 साल बाद पैरोल पर आकर किया पत्नी का मर्डर
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा पुलिस थाना इलाके के गांव टीला में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति अपने बेटे और भतीजे की हत्या के आरोप में बीते 13 साल से जेल में था। वह पैरोल पर अपने घर आया था। इसी दौरान उसने पत्नी की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक टीला गांव का कैलाश जाटव (35) पिता मक्खू जाटव हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट रहा था। आरोपी लॉकडाउन के पहले 15 दिन की पैरोल पर लौटा था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं जा पाया। वह घर में पत्नी से मारपीट कर रहा था।
आरोपी ने जिस दौरान पत्नी कला देवी (30) को मौत के घाट उतारा तब उसके पिता मक्खू के साथ उसका 7 साल का बेटा बाहर सो रहा था। जबकि 12 और 15 साल की बेटी बुआ के घर गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी कैलाश ने गांव में 2006 में 10 साल के लड़के का मर्डर किया। इसके बाद अपने चचेरे भाई के लड़के का भी मर्डर किया था। इसी मामने में उसे सजा सुनाई गई थी। वह ग्वालियर जेल में था।












Click it and Unblock the Notifications