पति का प्राइवेट पार्ट काटकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी फांसी पर झूल गई
धार, 18 जून। मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग इलाके में एक महिला ने अपने शिक्षक पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गई। अब इस परिवार में सिर्फ दो बच्चियां रह गई हैं। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार रात करीब आठ बजे उनकी बेटी चेतना खाना परोसने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पत्नी ने खुद और शिक्षक हरेसिंह को कमरे में बंद कर लिया। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला। वहीं, जब उनके मामा के लड़के ने दरवाजा तोड़कर देखा तो खून से लथपथ पति की लाश फर्श पर पड़ी थी और पत्नी स्वयं फांसी पर लटकी पाई गई।












Click it and Unblock the Notifications