रायसेन में टमाटर सड़कों पर फेंकने को क्यों मजबूर हुए किसान?
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन की सड़कें इन दिनों टमाटर से लाल हो रही हैं। किसान खेतों से टमाटर को सड़कों पर फेंकने को मजबूर है। इसकी वजह ये है कि रायसेन में टमाटर की बम्पर पैदावार हुई है, मगर किसानों को टमाटर के बदले सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए टमाटर को पशुओं के लिए सड़कों पर फेंका जा रहा है।
Recommended Video
MP के Raisen में टमाटर को सड़कों पर फेंकने को मजबूर किसान, जानिए क्यों, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

बता दें कि रायसेन जिला मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक क्षेत्र है। इसे प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत रायसेन को टमाटर जिला घोषित किया हुआ है।
मीडिया से बातचीत में रायसेन के किसानों ने बताया कि उन्हें टमाटर की 22 किलोग्राम क्रेट के 40 रुपए मिल रहे हैं, जिससे लागत, बीज और कीटनाशक समेत अन्य खर्च तक नहीं निकल पा रहा। टमाटर के दाम नहीं मिलने पर किसान टमाटर फेंकने के लिए मजबूर हैं ताकि ये पशुओं के तो काम आए।












Click it and Unblock the Notifications