कौन है दबंग लेडी IPS अफसर? कलेक्टर सोनिया मीणा के 'दुस्साहस' पर हाईकोर्ट के जज ने लगाई जमकर फटकार
IAS Sonia Meena: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सोनिया मीणा एक बार फिर सुर्खियों में है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज साहब ने नाराजगी जताई है। नाराज जज साहब ने कलेक्टर पर अनुचित आचरण करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश भी मुख्य सचिव को दिए हैं।
बता दें कि सोनिया मीणा की गिनती मध्यप्रदेश की तेज तर्रार आईएएस अधिकारियों में होती है और खनन माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सोनिया मीणा सुर्खियों में भी रही हैं।

दरअसल हाईकोर्ट के जज जीएस अहलूवालिया ने कलेक्टर सोनिया मीणा को हाईकोर्ट में उपस्थित होने के लिए आदेश दिए थे। लेकिन कलेक्टर सोनिया मीणा ने सीधे अतिरिक्त कलेक्टर के माध्यम से न्यायाधीश को पत्र लिख कर आने में छूट मांगी।
इस पर हाईकोर्ट के जज जीएस अहलूवालिया ने कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी बात सरकारी वकील के जरिए कोर्ट में रख सकता है। इस तरह से सीधे जज को चिट्टी भेजना उचित नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि एडिशनल कलेक्टर हैं तो उन्हें लगता था कि मेरी कलेक्टर हैं ये तो कुछ भी कर सकती हैं। कोर्ट को मजाक बनाकर रखा हुआ है। जब वकील बात कर रहा है तो डिप्टी कलेक्टर पीछे खड़े होकर मुझे कलेक्टर का लेटर दिखा रहा है। आगे जज अहलूवालिया ने कहा कि सीधे सस्पेंड करने का निर्देश देता हूं, फिर देखता हूं कि आपको कुछ समझ नहीं आता। एडीएम समझते हैं कि हाई कोर्ट जज को कलेक्टर ने लेटर लिख दिया तो सब कुछ हो गया। जज अहलूवालिया ने मुख्य सचिव से कलेक्टर के अनुचित आचरण के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है।
कौन है सोनिया मीणा
सोनिया मीणा साल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सोनिया की पहचान एक सुलझे और तेज तर्रार अफसर के रूप में है। सोनिया अपने कामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। यूपीएससी की परीक्षा में सोनिया मीणा को 36वीं रैंक मिली थी। 10 साल के अपने कार्यकाल में IAS सोनिया ने कई माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। सोनिया के नाम से ही माफिया खौफ खाते हैं।
जानिए कहां की है सोनिया मीणा
सोनिया मीणा 2013 बैच की IAS सोनिया मीणा मूलतः राजस्थान की रहने वाली है। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद सोनिया मीणा को एमपी कैडर मिला था। बता दें कि सोनिया सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहतीहै। इंस्टाग्राम में मोटिवेशनल वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों को मोटिवेट करती हैं और अपने सरकारी कामों के फोटो और विडियो इंस्टाग्राम में शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications