कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों भाग रहे दिग्गज नेता, कड़वा सच बताते हुए पूर्व CM दिग्विजय ने गिना दिए 10 कारण

Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने की बड़ी वजह बताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जिन्हें दलाली करनी है, अपने धंधे बचाने हैं, वे लोग सरकार के साथ जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सुसनेर विधानसभा में स्थित नलखेड़ा सिद्ध शक्तिपीठ पहुंचकर बगलामुखी मां की पूजा अर्चना की।

Digvijay Singh News

उन्होंने यहां मीडिया कर्मियों से दल-बदल से लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और इलेक्टोरल बॉन्ड के मसले पर भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा रहे नेताओं के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति विचारधारा की लड़ाई होती है, मगर जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उन्हें धंधा करना है, भय है, गलत काम किए हैं। उन्हें जेल जाने, ईडी व सीबीआई के आने का डर है। उन्हें रेत की खदान चाहिए, क्रेशर की परमिशन चाहिए, जिन्हें दलाली करना है वे जा रहे हैं सरकार के साथ।

उन्होंने कहा, वह विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं और जो जा रहे हैं, वे वह लोग हैं, जिनकी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति कभी कमिटमेंट नहीं था। जो लोग जा रहे, वे अकेले जा रहे हैं, उनके साथ देश की जनता नहीं जा रही है। दिग्विजय सिंह ने अपने 'X' पर चंदे का धंधा लिखा है। इस पर उन्होंने कहा इलेक्टोरल बॉन्ड क्या है , ईडी भेजो, सीबीआई भेजो, आईटी भेजो, गला पकड़ो और वसूली करो।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, केजरीवाल की गिरफ्तारी का हम विरोध करते हैं, यह लोकतंत्र की हत्या है, जिसको जनता ने चुनकर भेजा उसे बगैर सबूत के सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+