Vijaypur Upchunav: अबकी बार किसे आजमाएगा विजयपुर? आदिवासी मतदाताओं के हाथ में चाबी!

Vijaypur Upchunav: श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। मध्यप्रदेश में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस के सामने अब विजयपुर विधानसभा उपचुनाव भी बड़ी चुनौती हैं।

विजयपुर में उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी। विजयपुर में कांग्रेस के सामने बड़ा संकट है, क्योंकि कांग्रेस के पास यहां कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है।

Vijaypur Upchunav

यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी और रामनिवास रावत ने यहां से 2023 में जीत दर्ज की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। अब वे मोहन सरकार में मंत्री भी हैं, इसलिए यह लगभग तय माना जा रहा है कि भाजपा की तरफ से उन्हें ही टिकट मिलेगा। कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है, जिससे चुनावी समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

विजयपुर उपचुनाव न केवल इन क्षेत्रों के लिए बल्कि राज्य की राजनीति के लिए भी बेहद अहम हैं। दोनों प्रमुख पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर जल्द ही घोषणा कर सकती हैं। इसके बाद सियासी हलचल और तेज हो जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी अपनी विजय की रफ्तार बरकरार रखती है या कांग्रेस यहां जोरदार मुकाबला करती है।

विधानसभा क्षेत्र के मतदाता
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की बात की जाये तो विजयपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 में (1.1.2023 के अनुसार) कुल दो लाख 39 हजार 450 वोटर हैं। जिनमें से पुरुष वोटर्स की संख्या 1,26,873 और महिला वोटर 1,12,574 हैं साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या तीन है। जो इस वर्ष होने वाले विधानसभा उपचुनाव में मतदान करेंगे।

विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदाता संख्याओं की बात की जाए तो विजयपुर विस सीट पर अनुसूचित जनजाति समुदाय के मतदाताओं की सख्या सबसे अधिक है, 30 फीसदी वोट केवल आदिवासी समाज के हैं, जो सीट पर अन्य जाति के वोटों से सबसे अधिक हैं।

विजयपुर से विधायक
1952 में कांग्रेस के लक्ष्मीचंद वैश्य
1957 में कांग्रेस के बालमुकुंज मुदगल
1962 में कांग्रेस के नवलकिशोर निर्दलीय
1967 में जनसंघ के जगमोहन
1972 में जनसंघ के जगमोहन
1977 में समाजवादी अजीत दीक्षित
1980 में जनसंघ के जगमोहन
1985 में बीजेपी के बाबूलाल मेवडा
1990 में कांग्रेस के रामनिवास रावत
1993 में कांग्रेस के रामनिवास रावत
1998 में बीजेपी के बाबूलाल मेवडा
2003 में कांग्रेस के रामनिवास रावत
2008 में कांग्रेस के रामनिवास रावत
2013 में कांग्रेस के रामनिवास रावत
2018 में बीजेपी के सीताराम आदिवासी
2024 में कांग्रेस के रामनिवास रावत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+