MP Politics: सिंधिया की राज्यसभा सीट से बीजेपी चौंका सकती है, इन दिग्गज नेताओं पर चर्चा तेज!
MP Politics: मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट में दूरसंचार मंत्री बन गए हैं। लेकिन, दूरसंचार मंत्री बनते ही पार्लियामेंट सेक्रेटेरिएट ने अब मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इस सीट को लेकर कई दावेदार माने जा रहे हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया अब तक मोदी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्री थे और वह राज्यसभा से संसद के सदस्य चुने गए थे। लेकिन, हाल ही में लोकसभा चुनाव में वह जीत दर्ज कर एक बार फिर से संसद पहुंचे हैं। और अब मोदी कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं। तो ऐसे में ज्योतिराज सिंधिया का राज्यसभा का जो कोटा था। रिक्त घोषित हो गया है। रिक्त हुई सीट पर जल्द ही नया सदस्य निर्वाचित होगा।

राज्यसभा सांसद का चुनाव
मध्य प्रदेश में अगर विधायक की संख्या के लिहाज से देखें या लोग संसद के सदस्य के हिसाब से देखें। तो इस हिसाब से भाजपा इस सीट पर निर्विरोध जीतने वाली है। लेकिन, सवाल यह नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध जीतेगी या नहीं सवाल यह है। कि अब ज्योतिराज सिंधिया की जगह मध्य प्रदेश से राज्यसभा का अगला सदस्य कौन होगा।
नरोत्तम मिश्रा ले सकते हैं जगह
क्षेत्र में जन चर्चा अनुसार वैसे कई सारे नाम इस समय मध्य प्रदेश में राज्यसभा को लेकर चल रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि जिस तरीके से न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक बन के नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस खेमे में जो तोड़फोड़ मचाई और बड़े पैमाने पर लाखों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
उसका इनाम नरोत्तम मिश्रा को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें किसी सीट से चुनाव लड़ाकर पार्टी संसद भेज सकती है। पर ऐसा नहीं हुआ। अब सबकी निगाहें राज्यसभा पर टिकी हुई हैं।
केपी यादव को मिल सकता है इनाम
गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव हराने वाले केपी यादव का भी नाम सामने आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि केपी यादव जिनके ऊपर यह अंदेशा जताया जा रहा था। कांग्रेस की तरफ से कि वह भीतर घात करेंगे और सिंधिया को नुकसान पहुंचाएंगे
लेकिन, ऐसा हुआ नहीं केपी यादव ने बड़ी शालीनता से ना केवल पूरे चुनाव संपन्न होने दिया। बल्कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रचंड वोटों के अंतर से जीत के संसद पहुंच गए। ऐसे में माना जा रहा है कि केपी यादव को भी इनाम के तौर पर राज्यसभा भेजा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications