MP News: कौन बनेगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री, मोदी-शाह की पसंद का नाम तय, पर्यवेक्षकों के जिम्मे यह काम
MP Election 2023: राजधानी भोपाल में कल मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को लेकर विधायक दल की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि मोदी शाह ने पहले एमपी के सीएम के लिए नाम तय कर दिया है। अब पर्यवेक्षक विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगे।
बता दे नेता को चुनने के लिए की जाने वाली औपचारिकताओं को ही पूरा करने के लिए रविवार से ही विधायकों का बैठक के लिए भोपाल आना शुरू हो गया है। सोमवार की शाम को भाजपा विधायक दल के बैठक होना है जिसमें मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी।

माना जा रहा है कि तीनों पर्यवेक्षक बीजेपी दफ्तर में अलग-अलग चेंबर में बैठेंगे इन तीनों से प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता भी मुलाकात करने के लिए आ सकते हैं। वहीं पर्यवेक्षकों से जो विधायक मुलाकात करना चाहता वे कर सकता है। यह क्रम सुबह 11 से शुरू हो जाएगा और और जब तक विधायक दल बैठक शुरू नहीं हो जाती तब तक ये चलता रहेगा।
बता दे मुख्यमंत्री के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी शामिल है। पार्टी सूत्रों की माने तो यह तीनों विधायकों से वन टू वन चर्चा करने के बाद पार्टी की दिग्गज नेताओं को इससे अवगत कराएंगे। उसके बाद सीएम का फैसला हो सकेगा।
एमपी में इस तरह हो सकता है CM का चयन!
ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री के लिए जिस भी नेता का नाम तय करेंगे। वही नाम विधायक दल की बैठक में तीनों पर्यवेक्षक सामने रखेंगे। जिस नाम पर भी सर्वसम्मति से मुहर लग जाएगी। उसे प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
सोमवार सुबह भोपाल पहुंचेगा तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों का दल
तीनों पर्यवेक्षकों के भोपाल आने से पहले ही सभी विधायक भोपाल आ जाएंगे। आज से विधायकों के भोपाल आने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो सोमवार की सुबह तक चलेगा। इस संबंध में भाजपा ने सभी विधायकों को शनिवार को ही सूचना दे दी थी। दूर से आने वाले विधायकों का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो गया हैं।












Click it and Unblock the Notifications