MP में SDM Megha Tiwari अब चर्चा में, इस्तीफे के 24 घंटे के अंदर वापसी, आखिर क्यों मची है भागम-भाग?
SDM Megha tiwari: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में अफसरों के नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी हैं। छतरपुर एसडीएम निशा बांगरे, फिर इसी जिले के लवकुश नगर डीएसपी एलपी प्रजापति के वीआरएस घटनाक्रम के बाद मुरैना सबलगढ़ की एसडीएम मेघा तिवारी चर्चा में हैं।
सरकरी विभागों में तबादले के मौसम में कई अफसर-कर्मचारी इधर से उधर क्या हो रहे हैं, कि पहले से अपनी कुर्सियों पर जमे कई अधिकारियों को रास नहीं आ रहा। नतीजतन कई अधिकारी इस्तीफा देने आमादा होते जा रहे हैं।
ग्वालियर संभाग के मुरैना जिले की एसडीएम मेघा तिवारी भी उन्ही में शामिल हो गई। वह अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद को अपना इस्तीफ़ा देकर चलते बनी। मेघा के इस्तीफे की चिट्ठी की खबर जब आग की तरह फैली, तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारिक तौर पर इस्तीफे की वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीते दिनों कलेक्टर के एक फैसले से वह नाराज थी।

इस्तीफे की खबर के बाद उनसे कई बार संपर्क करने का प्रयास हुआ लेकिन अभी तक वह फोन रिसीव करने तैयार नहीं। इसका राजधानी भोपाल तक हल्ला हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आने के बाद रूठी मेघा को मनाने अफसर जुटे। देर शाम बाद अब दावा हो रहा है कि मेघा को एडीएम सीबी प्रसाद ने मना लिया है और उन्होंने इस्तीफ़ा वापस ले लिया हैं। हालांकि इसके बाद भी आधिकारिक बयान देने अधिकारी बच रहे हैं।
आखिर क्या थी इस्तीफे वजह
दरअसल बीते 6 माह से डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी सबलगढ़ में पदस्थ है। हाल ही में मुरैना जिले को 4 नए डिप्टी कलेक्टर मिले। जिस पर कलेक्टर ने अंकित अस्थाना ने सबलगढ़ से मेघा को हटाकर दिमनी विधानसभा में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बना दिया। सूत्र बताते है कि मेघा ARO बनने से नाराज हैं। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को क्यों भेजा गया? इसके अलावा कलेक्टर के दूसरे निर्णय से भी वह खफा रही।
ये छोड़ चुके नौकरी
कुछ महीने पहले छतरपुर जिले के लवकुश नगर की एसडीएम निशा बांगरे ने भी इस्तीफ़ा दिया और नौकरी छोड़ दी। उन्होंने सीनियर अधिकारियों पर छुट्टी न देने समेत कई आरोप भी लगाए थे। उनके बाद हाल ही में इसी क्षेत्र के डीएसपी पीएल प्रजापति ने भी वीआरएस ले लिया। दोनों पूर्व अधिकारी राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं। निशा बैतूल से तो पीएल प्रजापति की पन्ना जिले चुनाव लड़ने की इच्छा हैं। इस तरह सरकारी नौकरी छोड़ने मच रही भगदड़ पर कांग्रेस, लगातार कई आरोप भी लगा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications