BJP Rajya sabha candidate: कौन हैं माया नारोलिया, जिन्हें भाजपा ने मध्य प्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Maya Narolia News: भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें से एक सीट के लिए महिला उम्मीदवार का चयन किया गया है, जिससे सभी को आश्चर्यचकित कर दिया गया है। भाजपा ने माया नारोलिया को इस सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
कौन है माया नारोलिया
माया नारोलिया नर्मदापुरम की निवासी हैं और वे वर्तमान में भाजपा संगठन की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। वे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रह चुकी हैं और पहले नर्मदापुरम में नगरपालिका अध्यक्ष और महिला मोर्चा की महामंत्री भी रह चुकी हैं। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही, भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को भी बड़ा संदेश दिया है।

माया नारोलिया के विवादित किस्से
तत्कालीन भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री और होशंगाबाद नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए माया नारोलिया पर पद का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगे थे। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने नपा अध्यक्ष पद का दुरुपयोग करते हुए दैनिक वेतन भोगी में अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया था। हालांकि पार्टी ने इस मामले में जांच की बात कही थी।
माया के अलावा इन नामों का भी ऐलान
भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस चुनाव में भाजपा ने चार उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें शामिल हैं डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, और बंसीलाल गुर्जर। बंसीलाल गुर्जर मंदसौर के हैं और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। माया नारोलिया, जो नर्मदापुरम में निवास करती हैं, वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ. एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं और उमेश नाथ महाराज उज्जैन पीठाधीश्वर हैं और वाल्मीकि समाज के उत्थान और विकास के लिए काम कर रहे हैं।
डॉ एल मुरुगन पहले भी मध्य प्रदेश से राज्यसभा में चुने गए हैं और वह वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वाल्मीकि समाज के उत्थान और विकास के लिए उमेश नाथ महाराज लगातार प्रयासरत रहे हैं।
पांच राज्य सभा सीटें होंगी रिक्त
मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को पांच राज्य सभा सीटें रिक्त होंगी, और इन सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होगा। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। कांग्रेस की ओर से एक ही सदस्य राज्यसभा में जाएगा। बुधवार को, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस के विधायकों के साथ एक रात्रि भोज किया गया, जिसमें राज्य सभा चुनाव के लिए तैयारी की गई। इसमें नामांकन पत्र पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराए गए, और चार नामांकन पत्र तैयार किए गए हैं। विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 66 है।












Click it and Unblock the Notifications