कौन है पूर्व IAS अधिकारी आरबी प्रजापति? खजुराहो सीट से INDIA गठबंधन लड़ेंगी चुनाव

Khajuraho Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से विपक्षी इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल हो गया है।

इसके बाद से विपक्ष आगे की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। इसी बीच यहां से निर्दलीय प्रत्याशी आरबी प्रजापति वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीतू पटवारे से मिलने पहुंचे हैं।

Former IAS officer RB Prajapati

बता दें कि इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के हिस्से में आई थी। उसने यहां से मीरा यादव को टिकट दिया था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से बंद कमरे में बातचीत हुई है। प्रजापति ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी उन पर नामांकन फॉर्म वापस लेने का दबाव बना रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने को लेकर पटवारी ने कहा कि इससे साफ दिख रहा है कि भाजपा कितना ज्यादा डरी हुई है।

उन्होंने कहा कि खजुराहो से इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। हम किस प्रत्याशी को समर्थन देंगे इसे लेकर समय आने पर घोषणा कर दिया जाएगा कर दिया जाएगा। पटवारी ने यह भी कहा कि हम किसी निर्दलीय को नहीं बल्कि किसी पार्टी को समर्थन देंगे।

बता दें कि आरबी प्रजापति रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। खजुराहो लोकसभा सीट पर वह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मीरा यादव का नामांकन कैंसिल होने के बाद जीतू पटवारी व आरबी प्रजापति की मुलाकात से माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन प्रजापति को समर्थन दे सकता है।

वह निर्दलीय भी नहीं हैं तो कांग्रेस की उस शर्त को भी पूरा करते हैं। प्रजापति ने भारतीय निर्वाचन आयोग से भी इस बात की शिकायत की है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। शर्मा ही यहां के मौजूदा सांसद भी हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती मीरा यादव को ही माना जा रहा था। लेकिन मीरा का नामांकन कैंसिल होने के बाद यह लगभग तय हो गया था कि यह सीट एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के खाते में ही जानी है। लेकिन, अगर इंडिया गठबंधन प्रजापति को समर्थन दे देता है तो एक तरह से उस की दावेदारी कहीं न कहीं मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+