कौन हैं एयरफोर्स की पूर्व अधिकारी अनुमा आचार्य? विदिशा से शिवराज सिंह के खिलाफ लड़ सकती है चुनाव

lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने केवल 10 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी उतारे है।

भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी विदिशा लोकसभा सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।विदिशा लोकसभा से कांग्रेस किसे टिकट देगी इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

Ex-IAF Officer Anuma Acharya Against Shivraj

अनुमा आचार्य ने की दावेदारी
कांग्रेस पार्टी से पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से अपनी दावेदारी पेश की है। अनुमा आचार्य, जो भारतीय वायु सेना (IAF) की पूर्व महिला अधिकारी हैं। वे विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं।

हालांकि विदिशा सीट से प्रबल दावेदारों में पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा और सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है।

जानिए कौन है अनुमा आचार्य
अनुमा आचार्य की बात करे तो वह यहां से पहली बार प्रत्याशी होंगी। वही बीजेपी से सबसे ताकतवर उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान है, ऐस में अनुमा आचार्य की जीत संभव नही है।

आपको बता दें कि अनुमा आचार्य ने भारतीय वायु सेना से संयुक्त निदेशक के रूप में रिटायरमेंट लिया था। उन्होंने विदिशा से चुनाव लड़ने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अनुमा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी अगर मुझे प्रत्याशी बनाती है, तो वह जरूर शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। अनुमा आचार्य ने आप पार्टी के टिकट पर 2018 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गई थी, उन्हें केवल 607 वोट मिले थे।

अनुमा आचार्य अग्नि वीर में सरकार को घेरा
वहीं, पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य मध्य प्रदेश में मुखर होकर अपनी बात रखती हैं। वह अग्निवीर के मुद्दे पर भी भाजपा को लगातार घेरती रही हैं। हालांकि भाजपा के अभेद किले विदिशा को भेदना उनके लिए आसान नहीं है। कयास है कि पार्टी अगर उनकी मांगों पर ध्यान देती है तो कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में उनका नाम आ सकता है।

बीजेपी देश की सबसे सुरक्षित सीट
विदिशा लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। विदिशा से देश की विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज सांसद रह चुकी। शिवराज सिंह चौहान भी कई बार इस सीट प्रतिनिधित्व कर चुके है। वर्तमान में यहां से मौजूदा सांसद रमाकांत भार्गव है। रमाकांत भार्गव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी माने जाते है।

बीजेपी ने इस बार विदिशा लोकसभा से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट शिवराज सिंह की पारंपरिक सीट रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+