एमपी में 6 सीटों पर मतदान के बीच किसने किया चुनाव बहिष्कार, जानें रोड नहीं तो वोट नहीं के कहां लग रहे नारे?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए दूसरे चरण में मध्य प्रदेश के 6 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कुछ स्थानों से चुनाव के बहिष्कार की खबरें भी आई हैं। रीवा लोकसभा के गांव भौखरी में रोड की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया तो घूपी में भी लोग विभिन्न मुद्दों को लेकर चुनाव में वोट देने से इनकार करते रहे।
बाद में पहुंचे अधिकारियों और नेताओं ने कुछ स्थानों पर समझा बुझाकर लोगों को मतदान के लिए राजी किया। उधर, पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।

मतदान का बहिष्कार करने वाले कुछ ग्रामीणों का तो कहना है की आजादी के बाद से अबतक उनके गांव की मुख्य सड़क नही बनी है। इस लिऐ रोड नही तो वोट नहीं, जबकि कुछ गांवों में मतदाता मूलभूत सुविधाओं वंचित होने के चलते पूरी तरह से मतदान का बहिष्कार कर दिया।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित गग्रामीणों ने किया मतदान का वहिष्कार
रीवा में आठ विधान सभा क्षेत्र है जिनमे से प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में कुछ ऐसे भी गांव है जहां पर आजादी के 75 साल बीत जानें के बाद से अबतक ग्रामीणों को सड़क तक नसीब नहीं हो सकी और कुछ गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
चुनावी समय में नेता अक्सर इन्ही भोली-भाली जानता के बीच जाकर बड़े बड़े विकास के वादे करते है। लेकिन सत्ता पाने के बाद वहीं नेता जनता से किए गए वादों को भुला देती है।
जिले के तीन पोलिंग बूथों पर रुका था मतदान
नेताओ के द्वारा किए जानें वाले झूठे वादे को जानता भी अकसर भुनाने के लिए मौके की तलाश करती है। अब जब एक बार फिर रीवा जिले में लोकसभा चुनाव आज संपन्न हो रहे है तो जनता ने जनप्रतिनिधियों के साथ ही नेताओ को सबक सिखाने के लिऐ मतदान का ही बहिष्कार कर दिया है। जिले के मनगवां और सिरमौर विधान सभा क्षेत्र के दो गांवों तीन पोलिंग बूथों के मतदाओ ने मतदान का वहिष्कार करते हुए वोट करने से इनकार कर दिया।
मतदाताओं ने लगाया "रोड नही तो वोट नहीं" का नारा
बता दें कि जिले सिरमौर विधानसभा में विगत तीन पंचवर्षीय से भारतीय जनता पार्टी का कब्ज़ा है। रीवा राजघराने के युवराज दिव्यराज सिंह तीसरी बार सिरमौर विधानसभा से विधायक चुने गये हैं। वहीं मनगवां विधान सभा में भी लागातार पीछले तीन बार से बीजेपी का कब्जा है। सिरमौर के भौखरी गांव में मतताओ ने तो सड़क नही तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए मतदान का वहिष्कार कर दिया तो वहीं मनगवां के घूपी गांव में स्थित में दो मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने का मुद्दा बनाकर वोट करने से इनकार कर दिया।
कलेक्तर ने कहा समझाइस के बाद मतदान शुरु
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जानकारी दी की रीवा लोकसभा सीट के सभी 2014 मतदान केंद्रों में लागातार मतदान चल रहा है। मतदाताओं के द्वारा मतदान का वहिष्कार करने को लेकर कलेक्टर ने कहा की मनगवां और सिरमौर में स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता का विषय था उन मतदान केंद्रों में मतदाताओं को समझाइस दी गई है। जिसके बाद मतदान शुरु हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications